जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित हुआ संपूर्ण समाधान दिवस !

नीरज शर्मा, ब्यूरो चीफ

बाराबंकी। आज जिलाधिकारी बाराबंकीअविनाश कुमार की अध्यक्षता में तहसील फतेहपुर में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें राजस्व विभाग- 85, पुलिस विभाग – 02 विकास विभाग- 16 विद्युत विभाग 30. खाद्य एवं रसद विभाग 11, कृषि विभाग 01 शिक्षा विभाग 02, नगर पंचायत 05, समाज कल्याण विभाग 01, डूडा 01. चकबन्दी 01 बैंक 01, लोक निर्माण विभाग 02, स्वास्थ्य विभाग 01 कुल – 159 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए । सम्पूर्ण समाधान दिवस में राजस्व से सम्बन्धित 16, डूडा विभाग 01, इस प्रकार कुल 17 प्रकरणों का तत्काल निस्तारण कराया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस में पुलिस अधीक्षक बाराबंकी दिनेश कुमार सिंह, उप जिलाधिकारी फतेहपुर पवन कुमार, क्षेत्राधिकारी फतेहपुर रघुवीर सिंह, तहसीलदार फतेहपुर नरसिंह नारायण वर्मा , जिला पूर्ति अधिकारी, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला विकास अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला सेवायोजन अधिकारी अन्य जिला स्तरीय व तहसील स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *