खरगे ने कांग्रेस वर्किंग कमेटी की नई टीम की घोषणा की !

एजेंसी

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कांग्रेस वर्किंग कमेटी की नई टीम की घोषणा कर दी है। मल्लिकार्जुन खरगे ने इस टीम में कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव में मल्लिकार्जुन खरगे को चुनौती देने वाले लोकसभा सदस्य शशि थरूर को भी जगह दी है। वहीं राजस्थान में बागी तेवर दिखाने वाले राजस्थान कांग्रेस के नेता सचिन पायलट को भी टीम में जगह मिली है। नवगठित कांग्रेस कार्य समिति का पुनर्गठन खरगे ने किया है, जिसमें कुल 39 सदस्य हैं। इसमें 32 स्थायी आमंत्रित सदस्य और 13 विशेष आमंत्रित सदस्य (चार पदेन सदस्यों समेत) हैं। कांग्रेस ने नई कांग्रेस कार्य समिति की लिस्ट भी जारी कर दी है। इसमें सोनिया गांधी, राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे, प्रियंका गांधी, सचिन पायलट, आनंद शर्मा समेत कई नेताओं को शामिल किया गया है। इस सूची में वो नेता भी शामिल हैं जो लंबे अर्से से पार्टी से नाराज चल रहे थे। बता दें कि कांग्रेस कार्य समिति पार्टी में अहम फैसले लेने वाली बड़ी कमेटी है।कांग्रेस कार्य समिति में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी, मनमोहन सिंह, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, एके एंटनी, अंबिका सोनी, अधीर रंजन चौधरी, दिग्विजय सिंह, चरणजीत सिंह चन्नी, आनंद शर्मा के अलावा कुल 39 नेताओं को जगह मिली है। उनके अलावा कुल 32 स्थाई आमंत्रित सदस्य, 9 विशेष आमंत्रित सदस्य, यूथ कांग्रेस, एनएसयूआई, महिला कांग्रेस और सेवा दल के अध्यक्षों को समिति में जगह मिली है।

शशि थरूर ने समिति में शामिल होने के बाद ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, मुझे कार्य समिति में नामित करने के कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे जी और केंद्रीय नेतृत्व के फैसले से मैं सम्मानित महसूस कर रहा हूं। मैं पिछले 138 वर्षों में पार्टी के मार्गदर्शन में सीडब्ल्यूसी द्वारा निभाई गई ऐतिहासिक भूमिका से अवगत हूं। मैं अपने समर्पित सहयोगियों के साथ पार्टी की सेवा करने के अवसर को लेकर उत्सुक हूं।’’ उन्होंने कहा, हममें से कोई भी उन लाखों प्रतिबद्ध कार्यकर्ताओं के बिना कुछ भी हासिल नहीं कर सकता जो पार्टी के प्राण हैं। आज सबसे पहले, मैं उन्हें नमन करता हूं। अनगिनत भारतीय जो अधिक समावेशी और स्वीकार्य भारत चाहते हैं, वे हमारे द्वारा सर्वश्रेष्ठ योगदान के हकदार हैं।’’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *