जनपद में धान खरीद के लिए खोले जाएंगे 74 धान क्रय केंद्र !

नीरज शर्मा, ब्यूरो चीफ

बाराबंकी। जिले में धान खरीद की तैयारियां तेज हो गई हैं। किसानों की सुविधा के लिए जिले में 74 धान क्रय खोले जाने हैं, इसकी प्रस्तावित सूची तैयार कर जिलाधिकारी के अनुमोदन को भेजी गई है। डीएम से अनुमति मिलने के बाद केंद्र खोलने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। जिले में धान की खरीद एक नवंबर से होती है, लेकिन इसको लेकर तैयारियां अभी से शुरू कर दी गई हैं। पिछले साल 60 केंद्र खोले गए थे, लेकिन इस वर्ष धान का रकबा ज्यादा होने की वजह से 74 धान खरीद केंद्र प्रस्तावित किए गए हैं। जिला खाद्य विपणन अधिकारी रमेश कुमार ने बताया कि धान खरीद की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। धान खरीद में लगीं सभी एजेंसियों से प्रस्ताव मांगे गए थे, जिस पर सभी एजेंसियों ने अपने प्रस्ताव दे दिए हैं। बताया कि जिले में 74 स्थानों पर धान खरीद केंद्र खोलने का प्रस्ताव तैयार कर अनुमोदन के लिए डीएम को भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *