एजेंसी
अयोध्या। श्रीरामजन्मभूमि अयोध्या के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने वंदे भारत ट्रेन को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि यह अद्भुत ट्रेन है। इसमें वो सारी सुविधाएं हैं जो कि हवाई जहाज में होती हैं। यह गोरखपुर से लखनऊ तक चलेगी और अयोध्या में भी रुकेगी। इससे यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलेगी। लोगों को अयोध्या पहुंचने में आसानी होगी। इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी का आभार जताया है। वंदे भारत ट्रेन का ट्रायल हो चुका है। शुक्रवार को प्रधानमंत्री मोदी गोरखपुर से ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। यह ट्रेन सप्ताह में छह दिन चलेगी। शनिवार को नहीं चलेगी। शुभारंभ के दिन को छोड़कर अन्य दिन यह ट्रेन सिर्फ बस्ती व अयोध्या स्टेशन पर रुकेगी। वहीं अयोध्या रेलवे स्टेशन पर इस ट्रेन के स्वागत की तैयारियां की जा रही है। रेल प्रशासन स्कूली बच्चों समेत जिले के गणमान्य व्यक्तियों को आमंत्रित कर रहा है।