खौलते तेल में डाल दिए दूधमुहे के हाथ !

नीरज शर्मा, ब्यूरो चीफ

फतेहपुर ,बाराबंकी। अस्पताल में जन्म के बाद नवजात नहीं रोया तो माता-पिता ने अस्पताल के अंदर ही उसके हाथ खौलते तेल में डुबो दिए। झुलसे बच्चे का इलाज किया जा रहा है। घटना फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र की है। इसरौली गांव निवासी इमरान की पत्नी आशिया को 11 जून को प्रसव के लिए सीएचसी फतेहपुर में भर्ती कराया गया था। आपरेशन से नवजात ने जन्म लिया था। जन्म के बाद नवजात रो नहीं रहा था। दूध भी नहीं पी रहा था। मगर इसे अंधविश्वास कहें या टोटका, पति-पत्नी ने गुपचुप तरीके से अस्पताल में ही खौलता हुुुआ तेल मंगाया और उसी में नवजात के दोनों हाथ डाल दिए। लेकिन नवजात इसके बाद भी नहीं रोया। इस बात की जानकारी अस्पतालकर्मियों को हुई तो अस्पताल में हड़कंप मच गया। इस संबंध में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की एएनएम रीता मिश्रा ने बताया कि नवजात शिशु का इलाज किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *