ब्यूरो चीफ, नीरज शर्मा
बेलहरा, बाराबंकी। बेलहरा नगर पंचायत की प्रथम महिला चेयरमैन कुरेशा बेगम का आज लंबी बीमारी के बाद लखनऊ के अस्पताल में निधन हो गया। वह काफी समय से बीमार थी और लखनऊ के अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। मालूम हो कि कुरेशा बेगम बाराबंकी जनपद में बेलहरा नगर पंचायत नवसृजित होने पर उसकी पहली चेयरमैन चुनी गई थी। पूर्व चेयरमैन के निधन की खबर सुनते ही कस्बे में शोक की लहर दौड़ गई। नगर पंचायत फतेहपुर के चेयरमैन इरशाद अहमद कमर ने बेलहरा नगर पंचायत की पूर्व चेयरमैन के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।