दिल्ली में बाढ़ का कहर, यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से काफी ऊपर !

एजेंसी

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में यमुना नदी उफान पर है। कई इलाकों में बाढ़ का पानी घुस आया है। हथनी कुंड बैराज से पानी छोड़े जाने के बाद यमुना नदी का पानी तेजी से बढ़ रहा है। यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से काफी ऊपर 208.46 मीटर के पैमाने को पार कर गया है। राजधानी दिल्ली में यमुना के बढ़े जलस्तर की वजह से निचले इलाकों में पानी भर गया है। दिल्ली के सभी स्कूल-कॉलेज रविवार तक बंद कर दिए गए हैं। उधर, यमुना का पानी कश्मीरी गेट बस स्टैंड तक पहुंच गया है। इस दौरान लगातार राहत और बचाव कार्य भी चल रहा है। लोग अपना सामान समेटकर सुरक्षित स्थानों की ओर रुख कर रहे हैं। दिल्ली में कुछ सड़कों को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। ट्रैफिक पुलिस ने भी एडवाइजरी जारी की है। दिल्ली में यमुना खतरे के निशान से काफी ऊपर  है। हथनी कुंड बैराज से पानी छोड़े जाने के बाद पानी में बढ़ोतरी हो गई है। खजूरी इलाके में बाढ़ का पानी पहुंच गया है। पुराना किला के निचले इलाके में पानी घुस गया है। यमुना बाजार इलाके में बाढ़ का पानी पहुंच गया है। केंद्रीय जल आयोग के नवीनतम पूर्वानुमान के अनुसार, गुरुवार को दोपहर 3-5 बजे के बीच यमुना का जल स्तर 208.75 मीटर तक पहुंच सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *