दिव्यांग किशोरी के घर में घुसकर दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार !

नीरज शर्मा, ब्यूरो चीफ

सतरिख, बाराबंकी। सतरिख थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार को घर में अकेली दिव्यांग किशोरी के साथ एक युवक ने दुष्कर्म किया।। इसी बीच मां के घर पहुंचने पर आरोपी ने भागने की कोशिश की मगर आरोपी को कमरे में बंद कर दिया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे गिरफ्तार कर लिया। सतरिख थाना क्षेत्र के एक गांव में करीब 16 वर्षीय किशोरी पैर से दिव्यांग है तथा वह बोल भी नहीं पाती है। किशोरी मानसिक रूप से भी बीमार है। किशोरी के पिता के अनुसार, बुधवार को वह खेत गया था जबकि परिवार के अन्य सदस्य बाग में थे। इसी दौरान गांव का युवक उनके घर पहुंच गया। उसने घर में घुसकर किशोरी को कमरे में बंद कर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसी बीच अचानक किसी काम से मां घर लौटी तो उसने युवक को ऐसा करते देख लिया। मां के शोर मचाने पर मोहल्ले के लोग एकत्र हो गए। जिस कमरे में युवक था परिजनों ने उसका दरवाजा बाहर से बंद कर लिया। तुरंत मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सतरिख के एसएचओ नारदमुनि सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। केस दर्ज किया जा रहा है। किशोरी का चिकित्सीय परीक्षण कराया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *