यूपी के पूर्व मुख्य सचिव अखंड प्रताप सिंह का दिल्ली में निधन।

ए पी न्यूज़

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्य सचिव अखंड प्रताप सिंह का रविवार की सुबह दिल्ली में निधन हो गया। वह 79 वर्ष के थे। वर्ष 1967 बैच के आईएएस अधिकारी अखंड प्रताप सिंह ने गृह विभाग के प्रमुख सचिव समेत तमाम महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दी थीं। उनकी पुत्री जूही सिंह वर्तमान में समाजवादी महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। सपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *