बाराबंकी में भाजपाइयों ने सुनी प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात !

नीरज शर्मा, ब्यूरो चीफ

बाराबंकी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम मन की बात को लोगों ने रविवार को सुना। पूर्व निर्धारित योजना के अनुसार भाजपा कार्यकर्ताओं ने बूथ स्तर पर मन की बात सुनने का इंतजाम किया था। 1302 बूथों पर कार्यकर्ता एकत्र हुए। मंत्री, विधायक व नेताओं ने भी बूथों पर जाकर कार्यकर्ताओं के साथ मन की बात सुनी। लोगों ने अपने घरों में टीवी व मोबाइल के माध्यम से 102वां एपिसोड सुना। भाजपा की क्षेत्रीय उपाध्यक्ष श्वेता सिंह ने शहर के लखपेड़ाबाग स्थित बूथ संख्या 399 पर कार्यकर्ताओं के साथ मन की बात सुनने के बाद कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की ओर से उठाए गए मुद्दे जन आंदोलन बन गए हैं। कार्यकर्ताओं को इन बातों को सुनने के बाद अमल करने की जरूरत है। जिलाध्यक्ष शशांक कुसमेश ने देवा के मामापुर के बूथ संख्या 83 पर, सांसद उपेंद्र सिंह रावत ने उधवापुर के बूथ संख्या 320,, राज्यमंत्री सतीश शर्मा ने दरियाबाद के तायीपुर गांव के बूथ संख्या 299, जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत ने चंदौली उमरपुर के बूथ संख्या 239, विधायक साकेंद्र प्रताप वर्मा ने कुर्सी के बूथ संख्या 421 पर व एमएलसी अंगद सिंह ने अमराई गांव के बूथ संख्या 87 पर मन की बात सुनी। इस अवसर पर दिलीप मिश्रा, प्रमोद तिवारी, रचना श्रीवास्तव, विजय आनंद बाजपेयी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *