2014 में उत्तर प्रदेश से आई थी भाजपा की सरकार, 2024 में यहीं से चली जाएगी : अखिलेश

ए पी न्यूज़

फिरोजाबाद। जनपद में एक निजी कार्यक्रम में सपा मुखिया अखिलेश यादव पहुंचे। यहां उन्होंने सरकार को निशाने पर लेते हुए कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था धवस्त है। सुरक्षा की जिम्मेदार पुलिस चांदी चोरी व बसूली में लगी है। महंगाई, बेरोजगारी चरम पर है। पिछड़ों, दलितो व मुस्लिमों के साथ भेदभाव हो रहा है। किसान परेशान है। 2024 में भाजपा सरकार का जाना तय है। उन्होंने कहा कि सपा शासन में चलाई एम्बुलेंस की हालत खस्ता है। हॉस्पिटलों की हालत खराब है। डाक्टरों व दवाओं का अभाव है। बलिया में गर्मी से मौतों पर उन्होंने सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि सरकार ने पिछले छह साल में एक भी जिला अस्पताल नहीं बनाया। समय से इलाज न मिलने से बड़े पैमाने पर लोगों की जाने गईं हैं। नैवेली लिग्नाइट प्लांट, पनकी का बना हुआ पावर प्लांट शुरू नहीं हुआ। कहा कि सरकार बिजली उपलब्ध नहीं करा पा रही। ये जिम्मेदारियां मुख्यमंत्री की थी, लेकिन मंत्री पर थोपा जा रहा है। वर्ष 2014 में भाजपा की केन्द्र सरकार उत्तर प्रदेश से आई थी। अब 2024 में यहीं से जाएगी। इसका कारण महंगाई व बेरोजगारी है। डीजल और पेट्रोल के दाम आसमान छू रहे हैं। इस सरकार ने पुलिस की सौ नंबर व्यवस्था खराब कर दी। कानून व्यवस्था पर उन्होंने कहा कि एनसीआरबी का आंकड़ा देखने से पता चलता है कि सबसे ज्यादा असुरक्षित महिलाएं और बेटियां भाजपा सरकार में हैं। जब भाजपा के नेता स्वयं थाने में घुसकर अपहरणकर्ताओं को बचाने आएंगे उन्हें उठा ले जाएंगे। झूठे मुकदमे, नाम बढ़ाना, नाम घटना पैसा वसूल लेना यह हो रहा है। उन्होंने कहा कि इतने बड़े प्रदेश में कार्यवाहक डीजीपी हैं, यह सोचने वाली बात है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *