करीबी ने ही की किशोरी की हत्या, जल्द होगा खुलासा : बाराबंकी पुलिस

नीरज शर्मा, ब्यूरो चीफ

बाराबंकी। देवा कोतवाली क्षेत्र में दो दिन पहले किशोरी की हत्या कर शव को नदी में फेंकने के मामले में पुलिस को साक्ष्य मिले हैं। किशोरी की हत्या उसके करीबी ने ही की थी। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। देवा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की 13 वर्ष की लड़की बुधवार को अपनी पांच साल की चचेरी बहन के साथ सुबह करीब सात बजे शौच के लिए निकली थी। चचेरी बहन तो कुछ देर बाद लौट आई, मगर किशोरी वापस नहीं पहुंची। एक घंटे तक वापस न आने पर परिजनों ने खोजबीन शुरु की, मगर किशोरी का सुराग नहीं लगा। करीब साढ़े 11 बजे गांव के पास गुजरी रेठ नदी में किशोरी का शव मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंट कर हत्या होने की पुष्टि हुई थी। पुलिस को घटनास्थल पर छानबीन के दौरान कुछ सुराग उसी दिन मिल गए थे। देवा एसएचओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि हत्या करने वाला किशोरी के गांव का ही है। सीओ सिटी डॉ. बीनू सिंह ने बताया कि किशोरी की हत्या करीबी ने की थी। पुलिस को साक्ष्य मिले हैं। जल्द ही वारदात का खुलासा कर दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *