लखनऊ। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता दर्जा प्राप्त पूर्व राज्यमंत्री चंद्र प्रकाश राय आज कांग्रेस में शामिल होंगे। इसे सपा के लिए झटका माना जा रहा है। सी पी राय सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे हैं। वह बीते कुछ दिनों से कांग्रेस आलाकमान के संपर्क में हैं। उनकी मुलाकात बीते दिनों पार्टी के कुछ नेताओं से भी हुई है।