7 जून से इन 4 राशियों की होगी ऐश, जानिए किन राशियों को होगा फायदा !

ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के राशि परिवर्तन को काफी अहम माना गया है। वहीं बुध ग्रह को बुद्धि, व्‍यापार, धन का कारक माना गया है। अगर किसी व्यक्ति की कुंडली में बुध की स्थिति अच्छी होती है तो वह व्यक्ति बुद्धिमान, बोलने की कला में निपुण और बड़ा कारोबारी बनता है। वहीं कुंडली में बुध के कमजोर होने से वाणी में समस्‍या और याददाश्‍त का कमजोर होना होता है। बता दें कि कल यानी की 7 जून को बुध राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। बुध ग्रह 7 जून को राशि परिवर्तन कर वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे। 7 जून 2023 को शाम 7:40 मिनट बुध ग्रह वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे। एक ओर बुध का वृषभ राशि में गोचर मेष, मिथुन और सिंह राशि वालों को कष्‍ट देगा। वहीं 4 राशियों को बुध का यह गोचर काफी तगड़ा लाभ देगा। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको उन 4 राशियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनको इस गोचर से सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। आइए जानते हैं वह राशि कौन सी हैं।

वृषभ राशि

7 जून को बुध राशि परिवर्तन कर वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे। वृषभ राशि वालों को इस गोचर से काफी लाभ होगा। इन लोगों को नौकरी में प्रमोशन के साथ ही मनचाहा प्रमोशन और सैलरी में भी बढ़त होने की संभावना है। सैलरी बढ़ने से आर्थिक स्थिति में सुधार होने के साथ ही कर्ज से राहत मिलेगी।

कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए भी यह गोचर काफी अच्छा साबित होगा। इन जातकों को धन लाभ होने के साथ नौकरी में प्रमोशन मिलेगा। वहीं जो लोग कारोबार कर रहे हैं, उनकी कोई बड़ी डील पक्की हो सकती है। निवेश के लिए काफी अच्छा समय हैं। वहीं आप इस अवधि में बचत करने में सफल होंगे।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों को बुध का गोचर कई तरह से लाभ देगा। कॅरियर और आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और अपनी वाणी के प्रभाव से काम बनाने में सफल होंगे। आय बढ़ने के साथ ही आपके स्वभाव में विनम्रता आएगी। विनम्रता से आप अपने कई कामों को आसानी से कर पाने में समर्थ होंगे।

धनु राशि

बुध का राशि परिवर्तन धनु राशि वालों को काफी लाभ होगा। नौकरी और व्यापार में मनचाही तरक्की मिलेगी। साथ ही अग आप नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपको जॉब का नया ऑफर मिल सकता है। व्यापार में बेहतर होगा, जो आपको भविष्य में लाभ पहुंचाएगा। हालांकि कि इस अवधि में आपको सभी से विनम्रता से बात करनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *