मध्य प्रदेश में कांग्रेस खेल रही माइंड गेम, भाजपा-संघ के सर्वे पर पार्टी ने तैयार की चुनावी रणनीति

नई दिल्ली। मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए अब कुछ वक्त बचा है। ऐसे में सत्ताधारी भाजपा और कांग्रेस दोनों चुनावी तैयारियों में जुटी हुई नजर आ रही हैं। इसी बीच कांग्रेस ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का जिक्र करते हुए बड़ा दावा किया है। कांग्रेस पार्टी ने कहा कि आरएसएस के सर्वे से भाजपा में हाहाकार मचा हुआ है। प्रदेश में कांग्रेस सत्ता में वापसी कर रही है। जबकि पार्टी और आरएसएस के विभिन्न सर्वे में पार्टी को 60 से भी कम सीटें मिलती हुई दिखाई दे रही हैं। हाल ही में कांग्रेस पार्टी ने ट्वीट कर लिखा है कि मध्यप्रदेश में इस साल के आखिर तक विधानसभा चुनाव होने हैं। चुनाव से पहले कई सर्वे सामने आए हैं, जिनमें प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनती नजर आ रही है। साथ ही भाजपा 55 सीटों से भी कम पर सिमट रही है। कांग्रेस के पास 2018 के अपने 15 महीनों का कार्यकाल और कमलनाथ जैसे निर्विवाद और अनुभवी नेता का साथ है। इसे लेकर वह जनता के बीच पहुंच रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *