डीएम और एसपी ने थाना समाधान दिवस में सुनी जनता की फरियाद

अपराध प्रहरी संवाददाता

बाराबंकी। जिलाधिकारी शंशाक त्रिपाठी व पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने थाना समाधान दिवस के अवसर पर थाना टिकैतनगर व थाना बदोसराय में जनता की समस्याएं सुनी व कई शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण करवाया। जिन शिकायतों का मौके पर निस्तारण नहीं हो सका उन शिकायतों का समयान्तर्गत व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान करना शासन व सरकार की प्राथमिकता में है। अधिकारी इस बात को भी सुनिश्चित करे कि समस्याओं के समाधान में शिकायतकर्ता को सन्तुष्टि भी मिलनी चाहिए। जिलाधिकारी ने कहा कि पीड़ित व्यक्तियों को त्वरित न्याय मिल सके इसी उद्देश्य से थाना समाधान दिवस का आयोजन किया जाता है। इस मौके पर सम्बंधित थानों के थानाध्यक्ष व राजस्व विभाग के अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे।