अपराध प्रहरी संवाददाता
लखनऊ। वैदिक मित्र न्यास के अध्यक्ष सत्येन्द्र कुमार गुप्त को राज्य विधान मंडल पेंशनर्स संस्थान, लखनऊ द्वारा विधान सभा में सम्मानित किया गया तथा उनके द्वारा हिंदी भाषा में लिखित तकनीकी पुस्तक “डिजिटल फॉरेंसिक” का विमोचन भी किया गया। राज्य विधान मंडल पेंशनर्स संस्थान, लखनऊ द्वारा आयोजित गौ सेवा एवं भारतीय संस्कृति विषयक सेमिनार के अवसर पर उत्तर प्रदेश गौ-सेवा आयोग के अध्यक्ष श्याम बिहारी गुप्ता एवं संस्थान के अध्यक्ष सी पी शर्मा द्वारा लॉ एवं क्रिमिनोलॉजी क्षेत्र से सम्बंधित डिजिटल फॉरेंसिक विषय पर गुप्त द्वारा लिखित तकनीकी पुस्तक का विमोचन किया गया। इस पुस्तक में बहुत ही सरल भाषा में साइबर क्राइम और इलेक्ट्रॉनिक क्राइम स्थल की जांच एवं डिजिटल सबूतों के संग्रह, विश्लेषण तथा रिपोर्टिंग से सम्बंधित तकनीकी एवं कानूनी पहलुओं को विस्तृत रूप से समझाया गया है | यह पुस्तक विद्यार्थियों के साथ-साथ उन पुलिस एवं फॉरेंसिक विभाग के कर्मचारियों के लिए भी बहुत उपयोगी है, जो साइबर क्राइम के क्षेत्र में विशेष रूप से कार्यरत है। ज्ञात हो कि डिजिटल फॉरेंसिक विषय पर हिंदी भाषा में पुस्तकों का अति अभाव था, जिसके कारण हिंदी माध्यम से पढने वाले विद्यार्थियों को बहुत कठिनाईयों का सामना करना पढ़ रहा था और अब इस पुस्तक की उपलब्धता के पश्चात् उनकी विषय परक समस्यायों का निराकरण संभव हो गया है। यह पुस्तक पाठकों हेतु अमेज़न तथा फ्लिप कार्ट ऑनलाइन पोर्टल पर उपलब्ध है। विधान सभा लखनऊ में आयोजित इस सेमिनार में सत्येन्द्र कुनार गुप्त को राज्य विधान मंडल पेंशनर्स संस्थान के अध्यक्ष सी0 पी0 शर्मा द्वारा निदेशक पद की सदस्यता भी प्रदान की तथा भविष्य में डिजिटल फॉरेंसिक विषय पर तकनीकी व्याख्यान हेतु आमंत्रित किया | इस पुस्तक विमोचन के अवसर पर संस्थान एवं वैदिक मित्र न्यास के अन्य पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे तथा विभिन्न विषयों पर चर्चा की गयी |