
दुर्गा मंदिर के पीछे नवीन बस्ती में रहने वाले सेवानिवृत्त शिक्षक गंधर्व सिंह (75) अपनी पत्नी कमला देवी (70) के साथ घर पर रहे थे। बुधवार को सुबह घर के की तीसरी मंजिल पर उनके शव पड़े मिले। वह एसजीएस कालेज के प्रबंध भी थे। सुबह 11 बजे के करीब एक कर्मचारी के पहुंचने और घर से किसी की आहट न मिलने पर घटना की जानकारी हुई।
सीओ महेंद्र सिंह, थाना प्रभारी शशिभूषण मिश्रा समेत पुलिस मौके पर पहुंच गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। जिस कमरे में शव मिले हैं उस कमरे का पीछे से दरवाजा खुला पाया गया है। प्रथमदृष्टया लूटपाट के बाद हत्या किए जाने की चर्चा है। गंधर्व सिंह के एक भाई की 13 साल पहले हत्या हो चुकी है। इसकी वजह पारिवारिक रंजिश थी। इसके बाद 2006 में एक बेटे का शव रेलवे ट्रैक पर मिला था। उसमें भी हत्या की आशंका जताई गई थी, लेकिन पुलिस ने आत्महत्या बताकर मामला बंद कर दिया था। आखिर बुजुर्ग दंपति की हत्या की वजह क्या है? इस बारे में पुलिस कुछ भी नहीं बता पा रही है। पुलिस का कहना है कि शुरुआती तौर पर हत्या के दो ही एंगल होने का शक है। पहला- जमीन यानी संपत्ति के विवाद में हत्या। इसमें परिचित शामिल हो सकते हैं। दूसरा-लूट के लिए हत्या। फिलहाल, जांच की जा रही है। उसके बाद ही इस बारे में कुछ कहा जा सकता है।